दो महिलाओं को रौंदते हुए नहर में गिरी कार, मासूम सहित 5 लोगों की मौत

punjabkesari.in Tuesday, Feb 19, 2019 - 01:24 PM (IST)

बुलंदशहरः बुलंदशहर में मंगलवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है। जहां एक तेज रफ्तार कार दो महिलाओं को रौंदते हुए नहर में जा गिरी। इस हादसे में एक मासूम सहित 5 लोगों की मौत हो गई। जबकि 3 महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। आस-पास के लोगों ने भीषण हादसा देखा तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कराया। साथ ही मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

हादसा अनूपशहर-अलीगढ़ रोड पर सूरजपुर मखैना नहर के पास हुआ है। जहां एक तेज रफ्तार कार दो महिलाओं को रौंदते हुए नहर में गिर गई। नहर पर डिवाइडर नहीं था, जिसके चलते ये हादसा हुआ। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। जबकि कार सवार 3 महिलाओं की मौत हो गई।

वहीं आस-पास के लोगों ने हादसा देखा तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से मृतकों के शवों को बाहर निकाला। साथ ही घायल महिलाओं के शवों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tamanna Bhardwaj

Related News

static