गंगा के बढ़े जलस्तर से बाढ़ विकराल, आपदा से जूझ रहे लोग चावल खाकर कर रहे गुजारा

punjabkesari.in Wednesday, Sep 05, 2018 - 12:13 PM (IST)

फर्रुखाबादः फर्रुखाबाद में रामगंगा और गंगा नदी के बढ़े जलस्तर से बाढ़ और विकराल हो रही है। इससे ग्रामीण को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई गांव में ग्रामीण घर की छतों पर खाना बनाने को मजबूर हैं। इस आपदा से जूझ रहे लोग चावल खाकर गुजारा कर रहे हैं। लोगों के घरों में राशन तक खत्म हो गया है।
PunjabKesari
70 गांवों में चारों ओर बाढ़ का पानी ही पानी
बता दें कि जिले के लगभग 70 गांवों में चारों ओर बाढ़ का पानी ही पानी है। घरों के अंदर भी पानी घुसा हुआ है। यहां कई परिवारों का खाना घरों में पानी भरा होने से छतों पर पकाया जा रहा है। हालांकि प्रशासन ने अभी यहां के लोगों को मदद दी थी। मंझा की मड़ैया गांव का भी कुछ ऐसा ही हाल है। यहां तो लोग पानी से घिरे हुए हैं। यहां भी लोगों के पास दिक्कतें बढ़ रही हैं।
PunjabKesari
बाढ़ से लोग परेशान 
आशा की मड़ैया, उदयपुर, सबलपुर, जगतपुर, कंचनपुर, कुड़री सारंग, करनपुर, नगला दुर्गू, हरसिंहपुर कायस्थ आदि गांव में लोग बाढ़़ के पानी को लेकर परेशान हो रहे हैं। यह गांव बाढ़ के पानी से इस कदर घिरा है कि यहां राजस्व टीम जाने की हिम्मत नहीं  जुटा पा रही है।
PunjabKesari
डीएम ने ग्रामीणों को पूरी मदद का दिया भरोसा 
सांसद मुकेश राजपूत और जिलाधिकारी मोनिका रानी ने नगला दुर्ग, कछुआगाड़ा, सुंदरपुर, पट्टी भरखा सहित आधा दर्जन गांव में वह नाव पर सवार होकर पहुंचे। बाढ़ से प्रभावित लोगों को तिरपाल व अन्य राहत दी। ग्रामीणों को पूरी मदद का भरोसा दिया। जिलाधिकारी मोनिका रानी ने बताया कि क्षेत्र में नजर रखी जा रही है। पूरी राजस्व टीम अलर्ट है। कहीं कोई अभी बड़ी दिक्कत नहीं आई है। बस बाढ़ का पानी ही भरा है।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static