अयोध्या में कांवरियों पर हुई पुष्प वर्षा, हर हर महादेव और जय श्री राम के गूंजे जयकारे

punjabkesari.in Tuesday, Jul 22, 2025 - 03:24 PM (IST)

अयोध्या: रामनगरी अयोध्या जिला प्रशासन ने आज कांवरियों पर हेलिकाप्टर से पुष्प वर्षा की। जिलाधिकारी निखिल टी फुंडे एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव ग्रोवर ने हेलीकाप्टर से नया घाट लता चौक राम की पैड़ी राम कथा पार्क क्षेत्र मे कावरियों के ऊपर फूल बरसाये।

हर हर महादेव के लगे जयकारे 
पुष्प वर्षा से गदगद शिवभक्त कावरियों ने हर हर महादेव जय श्री राम हर हर बमबम के जयकारे लगाते हुए नागेश्वर नाथ पर जलाभिषेक कर पूजन अर्चन किया। सोमवार की भांति आज मंगलवार को सावन माह कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के कारण सरयू तट रामपैडी और रामपथ पर से राम की नगरी शिवमय हो गई। शिवभक्त रामपैडी में डुबकी लगा सरयू से जलभर पंक्तिबद्ध होकर सुबह तीन बजे से जलाभिषेक व दुग्धाभिषेक कर रहे। 

रामनगरी की सड़के कावरियों की भारी भीड़ 
सोमवार से शिवभक्त कावरियों का आगमन शुरू हो गया जो मंगलवार को भी अनवरत जारी है। रामनगरी की सड़के कावरियों की भारी भीड़ के नाते भगवामय दिख रही है। नागेश्वर नाथ मे जलाभिषेक करने के बाद शिव भक्त राम मंदिर एवं हनुमानगढ़ी मे दर्शन करने के साथ साथ कनक भवन सहित अन्य मंदिरों मे भी दर्शन पूजन कर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Related News

static