लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर है पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह, हालत चिंताजनक

punjabkesari.in Friday, Jul 23, 2021 - 09:50 AM (IST)

लखनऊ: संक्रमण की वजह से लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की हालत अब भी चिंताजनक है और उन्हें जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया है। अस्पताल द्वारा बृहस्पतिवार को जारी बुलेटिन में बताया कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह की हालत अब भी चिंताजनक बनी हुई है। उन्हें जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया है। विशेषज्ञ डॉक्टर उनकी स्थिति पर करीब से नजर रख रहे हैं। 

विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने आज शाम अस्पताल जाकर कल्याण सिंह का हाल लिया। गौरतलब है कि 89 वर्षीय कल्याण सिंह को पिछली चार जुलाई को संक्रमण और हल्की बेहोशी की वजह से मेदांता अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। इससे पहले उनका इलाज डॉक्टर राम मनोहर लोहिया इंस्टीट्यूट में किया जा रहा था। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Related News

Recommended News

static