भाजपा से निष्कासित पूर्व राज्य मंत्री शिवशंकर सिंह पटेल ने थामा सपा का दामन

punjabkesari.in Wednesday, Jun 09, 2021 - 05:50 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में 2022 विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश में नेताओं का पार्टी में आना जाना शुरू हो गया है। अपने राजनीतिक करियर को बनाने के लिए नेता पार्टी को बदल रहे है। इसी क्रम में जिला पंचायत चुनाव मे भाजपा से निष्कासित पूर्व राज्य मंत्री शिव शंकर सिंह पटेल ने आज समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया है। आज समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।

बता दें कि पंचायत चुनाव के दौरान पार्टी विरोधी गतिविधि में शामिल होने के कारण भाजपा ने  शिव शंकर सिंह पटेल को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया था। आरोप है कि उन्हें पार्टी से टिकट नहीं मिला था। उसके बावजूद इन्होंने अपनी पत्नी को निर्विरोध चुनाव लड़ाया था। जिससे उन्हें पार्टी ने निष्कासित कर दिया था। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static