मैनपुरी में आंधी-तूफान ने बरपाया कहर: 4 की दर्दनाक मौत, 38 गंभीर रुप से घायल

punjabkesari.in Friday, Jun 07, 2019 - 11:34 AM (IST)

मैनपुरी: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में गुरूवार को आंधी-तूफान से कम से कम 4 लोगों की मौत हो गई जबकि 38 अन्य घायल हो गए। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि कुरावली तहसील में सर्वाधिक नुकसान हुआ है। तहसील क्षेत्र के लुखरपुरा गांव में 2 और नगला छिदू में 2 लोगों की मौत हुई है। सात गम्भीर घायलों का इलाज जिला अस्पताल में और 31 घायलों का सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में हो रहा है।

PunjabKesariउन्होंने बताया कि लुखरपुरा गांव में साहब सिंह की पत्नी माया देवी (55) और पुत्र विजेन्द्र के पुत्र हिमांशु की दीवार गिरने से मौत हो गई। नगला छिदू में बिजली गिरने से किरण (25) और कृष्णकांत (13) की मौत हो गई। जिलाधिकारी प्रमोद कुमार उपाध्याय ने अधिकारियों को जान-माल के हुए नुकसान का आंकलन करने और अनुमन्य आर्थिक मदद पीड़ित परिवारों को 24 घंटे में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Anil Kapoor

Recommended News

Related News

static