सहेली ने संबंध बनाने को कहा...मना करने पर 3 दरिंदों ने मिलकर किया रेप

punjabkesari.in Sunday, Apr 20, 2025 - 02:18 PM (IST)

मैनपुरी: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से एक दरिंदगी का मामला सामने आया है। एक महिला ने आरोप लगाया है कि उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ है। महिला का आरोप है कि उसके साथ उसकी सहेली के जेठ, भाई और एक अन्य युवक ने रेप किया है। सीजेएम कोर्ट में बरनाहल थाने में केस दर्ज कराने के लिए पुलिस को आदेशित करने को अर्जी दी। जिसके बाद पुलिस को जांच करने के आदेश दिए गए है। 

तीन लोगों ने मिलकर बनाया हवस का शिकार 
जानकारी के मुताबिक, यह मामला मैनपुरी के कोतवाली क्षेत्र का है। यहां पर एक महिला ने केस दर्ज कराया है कि उसके साथ गैंगरेप की घटना हुई है। उसने बताया कि वह 34 साल की है। 19 जनवरी को वह अपनी सहेली के साथ उसके गांव गई थी। अंधेरा होने की वजह से वहां ही रह गई। रात को करीब 11:30 बजे सहेली का जेठ और एक अन्य आरोपी आ गए। दोनों ने उसके साथ बत्तमीजी की। सहेली ने कहा कि वो दोनों के साथ संबंध बनाए। जब उसने इसके लिए मना किया तो दोनों लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने बताया कि इसके बाद उसकी सहेली का भाई भी आ गया। उसने ने भी उसके साथ दरिंदगी की।

रेप के बाद की पिटाई 
पीड़िता ने बताया कि उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर मारपीट भी की। इसके बाद अगले दिन तक कमरे में ही बंद रखा। वह किसी तरह वहां से बचकर निकली। घटना की जानकारी पति को दी। पति के साथ मेडिकल कराया और फिर बरनाहल थाने जाकर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। इस पर कोर्ट की शरण लेते हुए अर्जी दाखिल की। कोर्ट ने पुलिस को केस दर्ज कर जांच का आदेश पारित किया है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Related News

static