महाशिवरात्रिः भगवान शंकर के जलाभिषेक के लिए डाकघर में 30 रुपये में मिलेगा गंगाजल

punjabkesari.in Monday, Feb 13, 2023 - 05:22 PM (IST)

बरेली: महाशिवरात्रि पर इस बार भोलेनाथ की पूजा- अर्चना की तैयारियां जोरशोर से जारी हैं। जलाभिषेक के लिए श्रद्धालु कई देव स्थानों से जल लेकर आते हैं। शिव का गंगाजल से जलाभिषेक करने का विशेष महत्व रहता है। वहीं गंगोत्री के गंगाजल को लेकर जिले के लोगों के लिए एक खुशखबरी है। चिट्ठी और पार्सल पहुंचाने वाला डाक विभाग इस बार भी पवित्र गंगाजल पहुंचाएगा।

वर्तमान में प्रधान डाकघर में लगभग 200 से अधिक गंगाजल की बोतल का स्टॉक उपलब्ध है। साथ में गंगोत्री से और स्टॉक मंगाया जा रहा है। डाकघर से कोई भी भक्त 30 रुपये अदाकर गंगाजल खरीद सकता है। बरेली मंडल की ओर से प्रत्येक उप डाकघर में गंगाजल की बिक्री के लिए योजना तैयारकर ली गई है। वहीं शिव मंदिर के बाहर भी स्टॉल लगाकर श्रद्धालुओं को गंगाजल उपलब्ध कराया जाएगा।

PunjabKesari

कोई भी व्यक्ति 30 रुपये अदा करके गंगाजल खरीद सकता हैः अमित दत्त
प्रवर डाक अधीक्षक बरेली मंडल अमित दत्त ने बताया कि मुख्य डाकघर में गंगोत्री के गंगाजल की 250 एमएल की शीशी बिक्री के लिए उपलब्ध है। कोई भी व्यक्ति 30 रुपये अदा करके गंगाजल डाकघर से खरीद सकता है। वहीं घर में गंगाजल मंगाने पर अतिरिक्त धन देना होगा। उन्होंने बताया कि गंगाजल को डोर स्टेप डिलीवरी द्वारा भी आमजन तक उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए पैकेजिंग एंड हैंडलिंग चार्ज 15 रुपये और स्पीड पोस्ट चार्ज 76 रुपये देना होगा।

PunjabKesari

क्यों मनाते हैं शिवरात्रि ?
महाशिवरात्रि भारतीयों का एक प्रमुख त्यौहार है। यह भगवान शिव का प्रमुख पर्व है। माघ फागुन कृष्ण पक्ष चतुर्दशी को महाशिवरात्रि पर्व मनाया जाता है। माना जाता है कि सृष्टि का प्रारम्भ इसी दिन से हुआ। पौराणिक कथाओं के अनुसार इस दिन सृष्टि का आरम्भ अग्निलिंग (जो महादेव का विशालकाय स्वरूप है) के उदय से हुआ। इसी दिन भगवान शिव का विवाह देवी पार्वती के साथ हुआ था। साल में होने वाली 12 शिवरात्रियों में से महाशिवरात्रि को सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। भारत सहित पूरी दुनिया में महाशिवरात्रि का पावन पर्व बहुत ही उत्साह के साथ मनाया जाता है|


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static