गाजियाबादः छोटे भाई ने बड़े भाई के सिर पर तवे से वार कर उतारा मौत के घाट, शराब पीने को लेकर दोनों में हुआ था विवाद

punjabkesari.in Monday, Oct 17, 2022 - 10:47 AM (IST)

गाजियाबादः उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक छोटे भाई ने बड़े भाई के सिर पर तवे से ताबड़तोड़ प्रहार कर उसकी हत्या कर दी। दरअसल, दोनों भाईयों ने शराब पी हुई थी, जिसके बाद दोनों में झगड़ा शुरु हो गया। यह झगड़ा इतना बढ़ गया कि एक भाई की मौत पर खत्म हुआ। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। फिर गांव वालों ने पुलिस को इस मामले की जानकारी दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

बता दें कि यह घटना जिले के भोजपुर थाना क्षेत्र के गांव मुकीमपुर की है। यहां पर बबलू परिवार के साथ रहता था। वह मजदूरी करके परिवार का लालन पालन करता था। बबलू के साथ ही उसका भाई अर्जुन भी रहता था। बताया जा रहा कि दोनों भाई शराब पीने के आदी हैं। बताया जा रहा है कि रविवार रात को बबलू ने ज्यादा शराब पी ली और गाली गलौज करने लगा। रात 11 बजे के आसपास दोनों भाइयों में विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि मारपीट होने लगी। इस दौरान बबलू ने अर्जुन की जमकर पिटाई कर दी। पिटाई होने से गुस्साया अर्जुन मकान के अंदर गया और रोटी बनाने वाला तवा लेकर आया। इसके बाद उसने तवे से बबलू के सिर पर मारना शुरू कर दिया। वह तब तक प्रहार करता रहा, जब तक बबलू लहूलुहान होकर जमीन पर नहीं गिर गया।

PunjabKesari

मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
इस घटना के बाद रात 12 बजे के करीब गांव वालों ने बबलू को निजी अस्पताल भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिर गांव वालों ने सूचना मिलते ही सीओ मोदीनगर सुनील कुमार सिंह व थाना प्रभारी भोजपुर ब्रजकिशोर गौतम भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। सीओ ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी तक इस मामले में कोई तहरीर नहीं आई हैं। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया हैं। आरोपी से पूछताछ के बाद ही हत्या करने के कारण का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस कार्रवाई में लगी हुई है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Recommended News

Related News

static