रील बनाने के चक्कर में 6th मंजिल से गिरी छात्रा, जिंदगी और मौत के बीच लड़ रही जंग

punjabkesari.in Tuesday, Aug 13, 2024 - 08:41 PM (IST)

गाजियबाद ( संजय मित्तल ):  आज के दौर में युवाओं, बच्चों से लेकर बुजुर्गों में रील्स बनाने का खुमार इस कदर चढ़ रहा है कि लोग अपनी जान जोखिम में डालने को तैयार हैं। हाल कि दिनों में रील्स बनाने के चक्कर में जान गंवाने वालों की संख्या में तेजी आई है। लगातार हो रही घटनाओं से लोग सबक नहीं ले रहे हैं।

 

ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से आया है। यहां एक 16 वर्षीय लड़की रील बनाने के दौरान छठी मंजिल से गिर गई। हादसे में लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे तुरंत पास के यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला गाजियाबाद के कौशाम्बी इलाके का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, लड़की बालकनी में खड़े होकर रील बना रही थी। इस दौरान उसके हाथ से मोबाइल छूट गया। मोबाइल को पकड़ने के नीचे झुकी और बालकनी से नीचे गिर गई। लड़की के नीचे गिरने के बाद कॉलोनी में हड़कंप मच गया। 

रील बनाने के चक्कर में पहले भी बड़े हादसे
रील बनाने के चक्कर में पहले भी बड़े हादसे हो चुके हैं। 13 मई को दिल्ली के अमन विहार इलाके में रील बनाने के दौरान एक तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर पलट गई। रफ्तार अधिक होने के चलते कार ने सड़क पर एक के बाद एक कई बार पलटा खाया, जिससे कार में सवार 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो हुए थे। स्थानीय लोगों ने घायलों ने किसी तरह कार में फंसे घायलों को बाहर निकालकर नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने दो को मृत घोषित कर दिया। जबकि, तीन घायलों का इलाज चल रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Imran

Related News

static