श्रीलंका संकट ने गर्लफ्रेंड को बना दिया पत्नी! 20 दिन के टूरिस्ट वीजा पर आई युवती ने कौशांबी के युवक से रचाई शादी

punjabkesari.in Monday, May 16, 2022 - 03:46 PM (IST)

कौशांबी: मोहब्बत का जुनून किसी को चढ़ जाए तो वह हर सीमा लांघ जाता है, ऐसा ही प्यार का जुनून उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के रहने वाले बलराम को चढ़ा  तो वह सात समुंदर पार पहुंच गया। कहानी पूरी फिल्मी है, लेकिन स्वार्थ इसमें हर पल दिखता है।
PunjabKesari
उत्तर प्रदेश कौशांबी जिले के फरीदगंज गांव का एक लड़का सऊदीअरब के रास्ते साऊथ अफ्रीका के जार्डन पहुंचता है और वहीं श्रीलंका की युवती चार साल पहले कम्प्यूटर कोचिंग के लिए पहुंचती है। दोनों के बीच दोस्ती होती है, लेकिन यह दोस्ती रिश्तेदारी तब बदलती है। बलराम साऊथ अफ्रीका नौकरी करने के लिए गया हुआ था। जब श्रीलंका में आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया। प्रेम की दुहाई देकर वह अपने ब्वायफ्रेंड से शादी करने 20 दिन टूरिस्ट का वीजा लेकर कौशांबी आती है। शनिवार को दोनों की हिंदू रीति रिवाज से शादी होती है। दोनों एक दूसरे को वरमाला पहनाकर एक दूसरे के साथ सात फेरे लेते है। परिजनों के साथ ही नात-रिश्तेदार दोनों को आशीर्वाद देते हैं।

नौकरी के समय मिले दोनों, हो गया प्यार
सिराथू तहसील के फरीदगंज, कड़ा निवासी बलराम के पिता लल्लू राम की 10 साल पहले मौत हो चुकी है। बलराम ने कम्प्यूटर की ट्रेनिंग ली थी। साऊदी में आपरेटर का वीजा मिलने पर वह चार साल पहले गया था। वहीं से उसको साऊथ अफ्रीका के लिए भेज दिया गया। वहां शिफ्ट करने के लिए बलराम की सेलरी बढ़ाई गई थी। साऊथ अफ्रीका में नौकरी के दौरान ही श्रीलंका मधुशा जयवंशी से उसकी मुलाकात हुई थी। मधुशा जयवंशी वहां कम्प्यूटर की पढ़ाई करने के लिए गई थी। दोनों की दोस्ती के बाद श्रीलंका गया बलराम मधुशा से मुलाकात होने के बाद दोनों के संबंध बढ़ गए। मधुशा कोर्स पूरा होने के बाद श्रीलंका वापस चली गई थी, लेकिन इसकी जानकारी बलराम को नहीं थी। बलराम ने कोचिंग सेंटर से जानकारी हासिल की और वह वहां कंपनी की मदद से श्रीलंका पहुंच गया। करीब छह माह बाद दोनों मिले। सबकुछ ठीक चल रहा था। इसके बाद बलराम दोबारा साऊथ अफ्रीका वापस गया।

आर्थिक संकट आने पर श्रीलंका में की कोर्ट मैरिज 
श्रीलंका में अचानक आर्थिक संकट आ गया है। बलराम मधुशा से बेपनाह मोहब्बत करने लगा था। मधुशा ने इसकी जानकारी दी कि यहां दिक्कत है तो वह दोबारा हवाई जहाज के रास्ते श्रीलंका पहुंचा। श्रीलंका में बाकायदा दोनों ने कोर्ट मैरिज की। इसके बाद बलराम वापस चला आया। वापस आने के बाद उसने मधुशा का टूरिस्ट वीजा 20 दिन के लिए बनवाया। मधुशा आठ मई को यहां आई। शादी की तैयारियां शुरू हुई। शनिवार को दोनों ने भव्य कार्यक्रम में एक दूसरे के गले में जयमाला डालकर शादी कर ली।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Mamta Yadav

Recommended News

Related News

static