Gold-Silver Price Crash:  सोने,चांदी के रेट में भारी गिरावट, निवेशों में हड़कंप, जानिए Silver Price Crash की वजह

punjabkesari.in Saturday, Jan 31, 2026 - 01:14 PM (IST)

यूपी डेस्क: सोने चांदी के दामों में भारी गिरावट से निवेशकों की नींद उड़ गई है। दरअसल, चांदी की कीमतों में पिछले 24 घंटे में 1.30 लाख हजार रुपए की गिरावट जबकि सोने के दाम में 14,000 तक गिरे हैं। एक्सपर्ट पहले से ही ऐतिहासिक लेवल पर पहुंचे कीमती धातुओं के दाम में बड़ी गिरावट का अनुमान जता रहे थे और हुआ भी कुछ ऐसा है।

आइए जानते हैं गोल्ड-सिल्वर प्राइस क्रैश के पीछे के बड़े कारणों क्या है?
दरअसल, निवेशक सोने और चांदी को लेकर ज्यादा ही सुरक्षित महसूस कर रहे थे। इस वजह से ही पैसा इसमें लगा रहे थे। जिससे निवेशकों ने लाभ कमाने के लिए अपने होल्डिंग्स को बेचना शुरू कर दिया। एक्सपर्ट बता रहे हैं कि मजबूत अमेरिकी डॉलर में मजबूती के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर के मुकाबले सोना सस्ता हो गया, जिससे इसकी कीमतें गिरीं। अमेरिकी फेडरल रिजर्व के आगामी कदमों को लेकर अनिश्चितता और ब्याज दरों को लेकर आशंकाओं के कारण सोने की मांग में कमी आई।
अत्यधिक खरीदारी (Overbought Conditions): सोने की कीमत बहुत ज्यादा हो गई थीं, जिसे तकनीकी तौर पर 'ओवरबॉट' माना जाता है, इसके बाद तकनीकी सुधार (Correction) के चलते दाम गिरे।

उत्तर प्रदेश में सोने-चांदी के आज के भाव (अनुमानित - 31 जनवरी 2026)

  • 24 कैरेट सोना (10 ग्राम): लगभग ₹1,61,000 - ₹1,63,000।
  • 22 कैरेट सोना (10 ग्राम): लगभग ₹1,50,000 - ₹1,55,000।
  • चांदी (1 किलोग्राम): लगभग ₹2,90,000 - ₹3,30,000।

एक्सपर्ट बताते हैं प्रकार सोने की कीमतों में भी इस दौरान 40 हजार रुपए से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली और सोना (अप्रैल वायदा) अपने 1.93 लाख रुपए के उच्तम स्तर से गिर कर 1.52 लाख तक लुढ़क गया। चांदी में 2011 के बाद इतनी बड़ी गिरावट आई है जबकि सोने की कीमतों में 2013 के बाद इतनी बड़ी गिरावट देखी गई है। (नोट: सोने के रेट में अभी भी अस्थिरता बनी हुई है।) अगर आप भी सोने में निवेश कर रहे हैं तो एक्सपर्ट की सलाह लेकर ही सोने में निवेश करें ।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Related News

static