गोवर्धन पूजा: मथुरा के द्वारिकाधीश मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़, भगवान की पूजा कर मांगी मनोकामना

punjabkesari.in Monday, Nov 13, 2023 - 03:39 PM (IST)

Govardhan Puja: देशभर में दीपावली के एक दिन बाद गोवर्धन पूजा (Govardhan Puja) का त्योहार मनाया जाता है। हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को गोवर्धन पूजा करने का विधान है। इस तिथि को अन्नकूट के नाम से जाना जाता है क्योंकि इस दिन घरों में अन्नकूट का भोग बनाया जाता है। इस बार गोवर्धन पूजा 13 नवंबर के बजाए 14 नवंबर को की जाएगी। गोवर्धन पूजा के दिन गोवर्धन भगवान  और गिरिराज जी के साथ ही भगवान श्री कृष्ण की पूजा की जाती है। इस अवसर को लेकर आज यानी सोमवार को श्री कृष्ण जन्मभूमि मथुरा में लोगों के बीच उत्साह देखने को मिला।

PunjabKesari
गोवर्धन पूजा के अवसर के चलते आज सोमवार के दिन मथुरा के द्वारकाधीश मंदिर में भक्तों का जनसैलाब उमड़ा है। लोग बड़ी तदाद में मंदिर पहुंचे और द्वारिकाधीश भगवान की पूजा आराधना कर मनोकामना मांगी। गोवर्धन पूजा हर साल कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा को मनाते हैं। इस दिन गोवर्धन पर्वत, भगवान श्रीकृष्ण और गोमाता की पूजा करने का विधान है। इसी दिन भगवान श्रीकृष्ण ने देवताओं के राजा इंद्र के अहंकार को नष्ट किया था। इस दिन मंदिरों के अलावा कॉलोनी आदि में गाय के गोबर से गोवर्धन भगवान के बड़े सुंदर प्रतिरूप बनाकर पूजा की जाती है।

PunjabKesari
डिप्टी सीएम ने दी शुभकामनाएं
गोवर्धन पूजा उत्सव को लेकर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने एक्स पर लिखा, "समस्त देश एवं प्रदेशवासियों को गोवर्धन पूजा की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। भगवान श्री कृष्ण जी आपके जीवन में सुख समृद्धि व धन-वैभव की वर्षा करें।"

यह भी पढेंः महिला कर्मचारी के साथ गैंगरेप: दोस्त ने साथियों के साथ मिलकर दिया वारदात को अंजाम, वीडियो वायरल
उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से गैंगरेप का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां के होम स्टे होटल में एक महिला कर्मचारी के साथ 5 युवकों ने मिलकर दुष्कर्म किया। जब महिला ने विरोध किया तो उन्होंने पीड़िता के साथ मारपीट की और उसके सिर पर कांच की बोतलें फोड़ी। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Related News

static