आपत्तिजनक हालात में करता है मारपीट, मासूम बेटी को भी नहीं छोड़ा; पत्नी ने बताई पति की गंदी करतूत
punjabkesari.in Saturday, May 24, 2025 - 02:18 PM (IST)

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा से एक शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक पत्नी ने अपने पति पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पत्नी अपने बच्चों को लेकर थाने पहुंची और पुलिस को सारी बात बताकर मामला दर्ज कराया। उसने बताया कि उसका पति रात में हैवान बन जाता है और आपत्तिजनक हालात में उसके साथ मारपीट करता है। इतना ही नहीं उसका पति बच्चें से साथ भी गंदी हरकतें करता है। महिला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी।
जानिए पूरा मामला
जानकारी के अनुसार, यह मामला नगला बैनी प्रसाद, बजीरपुरा निवासी चुन्नीलाल की बेटी मंजू ने दर्ज कराया। उन्होंने बताया कि 22 साल पहले उसकी शादी रोहित आर्य निवासी नेहरू विहार, भजनपुरा दिल्ली के साथ हुई थी। शादी को अभी सिर्फ तीन चार महीने ही हुए थे कि पति छोटी-छोटी बातों पर मारपीट करने लगा। इसके बाद उनके एक बेटा और बेटी भी हुए। पति किसी तांत्रिक के चक्कर में पड़ गया। उसकी बातों में आकर उसने उत्पीड़न शुरू कर दिया। वो छोटी-छोटी बातों पर मारने लगा।
तांत्रिक के चक्कर में पड़ा था पति
पति तांत्रिक के चक्कर में पड़ा हुआ था। उसी की बातें मानता था। तांत्रिक जैसा कहता था, वो वैसा ही करता था। उसी के कहे अनुसार कमरे में आपत्तिजनक हालात में उसके साथ मारपीट करता है। उसके साथ तांत्रिक क्रिया करता है। पति की इन हरकतों से तंग आकर उसने घर छोड़ दिया। बच्चे घर पर ही रह गए। इसके कुछ दिनों बात उसने बच्चों के साथ भी तांत्रिक क्रिया शुरू कर दी। जिसके चलते बच्चे भी घर छोड़कर उसी के पास आ गए। पीड़िता अपने बच्चों के साथ थाने पहुंची और सारी बात बताई। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी।