‘नशे में दोस्तों को मेरे उपर छोड़ देता है’, महिला ने कहा- शराब पीकर आता है और आदमियों को लाता....

punjabkesari.in Wednesday, Nov 05, 2025 - 04:57 PM (IST)

एटा: उत्तर प्रदेश के एटा जिले में एक महिला ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मेरा पति शराब पीकर घर आता था। मेरे साथ दुर्व्यवहार करता था। कई बार अपने साथ अन्य आदमियों को लाता था। वे लोग मेरे साथ छेड़खानी करते थे। मैं अब इसके साथ नहीं रहना चाहती हूं।  आपको बता दें कि 3 बच्चों की मां ने ये आरोप तब लगाया है जब वह अपने प्रेमी के साथ बच्चे और पति को छोड़कर घर से भाग गई थी।

विस्तार से जानिए पूरा मामला ?
मिली जानकारी के अनुसार, महिला 26 दिन पहले अपने प्रेमी के साथ पति और बच्चों को छोड़कर भाग गई थी। पति ने पहले पत्नी को खूब खोजा, जब उसका कहीं पता नहीं चला तो पुलिस में गुमशुदी की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने महिला को बरामद किया। उसे लोगों ने समझाया। बच्चों का वास्ता दिया। लेकिन, महिला अपने प्रेमी को छोड़ने को तैयार नहीं हुई। उसे कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट में महिला ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए।

इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती
इंस्टाग्राम चलाने के दौरान महिला की दोस्ती एक युवक से हुई थी। फिर दोनों की बात होने लगी और धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई। वायरल हो रहे वीडियो में महिला पति पर गंभीर आरोप लगाती दिख रही है। महिला ने कहा कि मेरा पति शराब पीकर घर आता था। मेरे साथ दुर्व्यवहार करता था। कई बार अपने साथ अन्य आदमियों को लाता था। वे लोग मेरे साथ छेड़खानी करते थे। अब महिला अपने पति के साथ रहने से इंकार कर रही है।

3 बच्चों की मां है महिला
अपने पति की हरकतों से आहत महिला अपने प्रेमी के साथ रहने की जिद पर है। महिला ने मीडिया से बातचीत में कहा कि मेरी पहले शादी हो चुकी है। बच्चों को लेकर उसने कहा कि मेरे तीन बच्चे हैं। मेरा पति नशा करके घर आता था। मेरे साथ मारपीट करता था। वह आदमियों को लेकर आता था। वे मेरे साथ छेड़खानी करते थे। इसके बाद इंस्टाग्राम के जरिए युवक से मेरी दोस्ती हुई।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Imran

Related News

static