हेड कांस्टेबल और महिला सिपाही का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, पुलिस महकमे में मची खलबली
punjabkesari.in Tuesday, Feb 10, 2026 - 07:09 PM (IST)
बिजनौर: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में थाना रेहड़ में तैनात एक हेड कांस्टेबल और महिला सिपाही के कथित आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा ने दोनों पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है और विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।
महिला सिपाही और हेड कांस्टेबल के पांच आपत्तिजनक वीडियो वायरल
सूत्रों के मुताबिक, दोनों से जुड़े कुल पांच वीडियो सामने आए हैं। इनमें एक वीडियो में महिला सिपाही वर्दी में दिखाई दे रही है, जबकि अन्य वीडियो में वह सामान्य कपड़ों में है। बताया जा रहा है कि ये वीडियो सरकारी आवास के भीतर के हैं, जहां दोनों के बीच निजी संबंध होने की बात सामने आई है। प्रारंभिक जांच में यह संकेत मिले हैं कि वीडियो दोनों की सहमति से बनाए गए हो सकते हैं।
पुलिस विभाग में अनुशासन सख्त
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है। अधिकारियों का कहना है कि यह मामला पुलिस की आंतरिक अनुशासन व्यवस्था और आचार संहिता से जुड़ा है। विभागीय जांच में यह स्पष्ट किया जाएगा कि सरकारी आवास और ड्यूटी से जुड़े नियमों का उल्लंघन हुआ है या नहीं।
एसपी ने विभागीय जांच के दिए आदेश
पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा ने कहा कि विभागीय अनुशासन सर्वोपरि है और इस तरह के मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के सामने आने के बाद पुलिस की छवि और कार्यसंस्कृति को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। विभाग का कहना है कि निष्पक्ष जांच के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी।

