स्वास्थ्य मंत्री अस्पतालों का सिर्फ दिखावटी निरीक्षण न करें, भाजपाई राजनीति का आत्म परीक्षण भी करें: अखिलेश
punjabkesari.in Saturday, May 07, 2022 - 07:05 PM (IST)
![](https://static.punjabkesari.in/multimedia/2022_5image_17_49_289086554akhilesh.jpg)
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठाया है। उन्होंने अपने ट्विटर एकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें एक मरीज को एंबुलेंस न मिलने की वजह से हाथ गाड़ी पर ले जा रहा है। उन्होंने कहा कि शायद यह दृश्य भाजपा सरकार को दिखाई दे, जनता के दर्द की पुकार सुनना तो उन्होंने पहले से ही बंद कर रखा है।
उप्र में एंबुलेंस न मिलने से मजबूर होकर एक मरीज़ को हाथ गाड़ी पर ले जाने का दृश्य शायद भाजपा सरकार को दिखाई दे, जनता के दर्द की पुकार सुनना तो उन्होंने पहले से ही बंद कर रखा है।
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) May 7, 2022
स्वास्थ्य मंत्री अस्पतालों का सिर्फ़ दिखावटी निरीक्षण न करें; भाजपाई राजनीति का आत्म परीक्षण भी करें। pic.twitter.com/Vsq5MKasYM
उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री पर तंज कसते हुए कहा कि अस्पतालों का सिर्फ़ दिखावटी निरीक्षण न करें; भाजपाई राजनीति का आत्म परीक्षण भी करें। बता दें कि उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक आए दिन सरकारी अस्पतालों में औचक निरीक्षण कर रहे। साथ वो अपने ट्विटर अकाउंट से अस्पतालों की वीडियो भी शेयर कर रहे है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले टूट जाएगा गठबंधन?, 12 सीटें दें नहीं तो अकेले चुनाव लडूंगा: अखिलेश
![महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले टूट जाएगा गठबंधन?, 12 सीटें दें नहीं तो अकेले चुनाव लडूंगा: अखिलेश](https://img.punjabkesari.in/multimedia/110/0/0X0/0/static.punjabkesari.in/2024_7image_18_30_376769834videonews-ll.jpg)