मौसम विभाग का अनुमान- UP में अगले 2 दिन आसमान से बरसेंगे अंगार

punjabkesari.in Monday, Jul 05, 2021 - 04:43 PM (IST)

 

लखनऊः मानसून के रूठने से उमस भरी गर्मी से बेहाल उत्तर प्रदेश के पश्चिमी इलाकों में अगले 2 दिन लू चलने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, जालौन और झांसी में विशेष रूप से अगले 48 घंटों में गर्म हवाएं चलने से तापमान में बढोत्तरी दर्ज किए जाने के आसार हैं।

इस दौरान इक्का दुक्का स्थानों पर गरज चमक के साथ छींटे पड़ने का अनुमान है जबकि अधिकतर क्षेत्रों में मौसम आमतौर पर शुष्क रहने के आसार हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Related News

static