चुनाव ड्यूटी पर आए होमगार्ड 5 जवानों की मौत: अखिलेश बोले -  5-5 करोड़ का मुआवजा घोषित करें सरकार

punjabkesari.in Friday, May 31, 2024 - 07:23 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मिर्जापुर में जवानों की मौत पर योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट कर कहा मिर्जापुर में पोलिंग पार्टियों के 7 कर्मियों की मौत की ख़बर बेहद दुखद है। सरकार अपना मौन तोड़ें और बदइंतजामी की वजह से जिनके परिवार उजड़ गये हैं, उनको भावनात्मक राहत देने के लिए आगे आए। सरकार 5 होमगार्ड, सीएमओ कार्यालय के 1 लिपिक और 1 सफाई कर्मी के परिवार के लिए तुरंत 5-5 करोड़ का मुआवजा घोषित करें और जो अन्य कर्मी गर्मी के कारण बीमार पड़ गये हैं उन सभी लोगों को अच्छे-से-अच्छा उपचार उपलब्ध कराए।

उन्होंने कहा कि इस सरकार में कर्मचारियों के जीवन का कोई मोल नहीं है। न उनका सही समय पर पे कमीशन के रिक्मंडेशन के हिसाब से वेतन मिल पा रहा है, न पुरानी पेंशन का लाभ। कर्मचारियों को अनावश्यक कामों में उलझा कर भी उन्हें तनावग्रस्त जीवन जीने के लिए मजबूर किया जा रहा है और सरकार के भ्रष्टाचार का ठीकरा भी उन्हीं कर्मियों और अधिकारियों के सर मढ़ा जा रहा है। घोर निंदनीय!

ये भी पढ़ें:- चुनावी ड्यूटी पर आए 6 होमगार्ड जवानों की मौत....15 अस्पताल में भर्ती, भीषण गर्मी से मौत की आशंका
मिर्जापुर : उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। आए दिन लू की चपेट में आने से पशु-पक्षियों समेत इंसान दम तोड़ रहे हैं। भीषण गर्मी के कारण हो रही लोगों की मौत संख्या बढ़ती जा रही है। वहीं, अब मिर्जापुर में लू की वजह से चुनावी ड्यूटी पर आए 6 होमगार्ड जवानों की मौत हो गई, जबकि 15 होमगार्ड जवानों को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Related News

static