मुजफ्फरनगर में भीषण हादसा, तेज रफ्तार ट्रक से टकराई बाइक, मोटरसाइकिल सवार महिला-बच्चे समेत तीन की मौत

punjabkesari.in Saturday, Jun 06, 2026 - 01:15 PM (IST)

Muzaffarnagar News : मुजफ्फरनगर जिले में दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार को एक तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार एक महिला और एक बच्चे समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, घटना छपार थाना क्षेत्र के सिसोना गांव के पास हुई। उसने कहा कि एक तेज रफ्तार ट्रक ने आगे चल रही मोटरसाइकिल को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। 

टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) डॉ. रविशंकर ने बताया कि मृतकों में एक महिला, एक बच्चा और एक पुरुष शामिल हैं। फिलहाल तीनों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से भाग निकला। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। फरार चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस मृतकों की पहचान के प्रयास कर रही है और मामले की जांच जारी है। 

यह भी पढ़ें : देहरादून जा रही बस भीषण हादसे का शिकार; 65 यात्रियों से भरी बस डिवाइडर से टकराकर पलटी, 1 की मौत, 30 घायल, 8 की हालत गंभीर 

बिजनौर : उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी से उत्तराखंड के देहरादून जा रही एक निजी बस शुक्रवार को यहां डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई और 30 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि दुर्घटना कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के रोशनपुर प्रताप में उस समय हुई जब बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई ... पढ़ें पूरी खबर ....  

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Purnima Singh

Related News

static