बाइक टकराने पर दबंगों ने पिता-पुत्र को चाकू से गोदा, बीच सड़क पर तड़प-तड़प कर मौत, दूसरा बेटा गंभीर

punjabkesari.in Monday, May 25, 2026 - 12:43 PM (IST)

Kanpur News: उत्तर प्रदेश में कानपुर नगर के नौबस्ता क्षेत्र में बाइक टकराने के मामूली विवाद में दबंगों ने पिता पुत्र की बीच सड़क पर चाकू से गोद कर हत्या कर दी जबकि एक पुत्र को गंभीर रुप से घायल कर दिया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि किदवई नगर स्थित एक मार्बल प्रतिष्ठान में कार्यरत सनिगंवा निवासी शिव नारायण त्रिवेदी अपने 2 बेटों शिवम और सत्यम के साथ बीती देर रात घर वापस लौट रहे थे कि नौबस्ता बाईपास के पास उनकी बाइक एक अन्य बाइक से टकरा गई जिस पर दूसरी बाइक पर सवार 3 युवकों ने पिता और उनके 2 पुत्रों को हेल्मेट से मारना शुरु कर दिया।

बचाने आए पिता के पेट में घोंपा चाकू, भीड़ ने एक हमलावर को दबोचा
इस बीच एक युवक ने शिवम की पीठ पर चाकू घोंप दिया। शिव नारायण ने उसे रोकने की कोशिश की तो युवक ने उनके पेट पर चाकू से प्रहार किया। इतने पर भी हमलावर नहीं रुके और पेशेवर अंदाज में चाकू से गोद कर पिता और पुत्रों को घायल कर दिया। इस बीच भीड़ ने हिम्मत कर उनमें से एक युवक को पकड़ लिया लेकिन 2 अन्य बाइक पर बैठ कर फरार हो गए।

अस्पताल में पिता-पुत्र मृत घोषित, मुख्य आरोपी करन और उत्सव की तलाश तेज
उन्होंने बताया कि घायलों को पास के अस्पताल ले जाया गया जहां शिव नारायण और शिवम को मृत घोषित कर दिया जबकि सत्यम की हालत गंभीर बनी हुई है। हमलावर की पहचान कानपुर देहात के अकबरपुर निवासी शिवा वर्मा के तौर पर की गई है जबकि उसका साथी और मुख्य हमलावर करन वर्मा और उत्सव अवस्थी की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anil Kapoor

Related News

static