रायबरेली में हाहाकार: काल बनी सड़क ने छीन ली 4 बेटियों की जिंदगी, मंजर देख कांप उठेगी रूह!

punjabkesari.in Monday, Feb 09, 2026 - 07:42 AM (IST)

Raebareli News: उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में रविवार को जगतपुर थाना क्षेत्र के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में 4 युवतियों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लड़कियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी हर्षिता माथुर मौके पर पहुंचीं और हालात का जायजा लिया। मृतकों के शवों को जिला अस्पताल लाकर मोर्चरी में रखा गया है, जबकि घायल लड़कियों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस दौरान गंभीर रूप से घायल एक लड़की को बेहतर इलाज के लिए एम्स (AIIMS) रेफर किया गया।

मृतकों और घायलों की जानकारी
मृतकों की पहचान इस प्रकार हुई: असमा (18), विमांशी (23), शावलनी (22) और रवमम (14)। सभी जगतपुर थाना क्षेत्र के कोडर और चूली गांव की रहने वाली थीं।
घायलों में शामिल हैं: रिया पटेल (14), विया पटेल (12), साधना (9), मीना (22) और रेशमा (14)।
इनमें विया पटेल की हालत गंभीर बताई जा रही है, इसलिए उसे एम्स रेफर किया गया है।

अस्पताल और राहत कार्य
घटना के तुरंत बाद जिला प्रशासन और पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और राहत कार्य शुरू किया। मृतकों के परिजन भी अस्पताल पहुंचे और मौके पर मातम का माहौल छा गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anil Kapoor

Related News

static