कब तक सहेगी नारी? तीन बार ट्रिपल तलाक, दो बार हलाला...महिला ने पति पर लगाए ऐसे गंभीर आरोप कि...
punjabkesari.in Monday, May 02, 2022 - 05:02 PM (IST)

रायबरेली: यूपी के रायबरेली से इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक खबर सामने आई है। जहां महिला एक को महिला को तीसरी बार तीन तलाक दिया। इतना ही इसके बाद उसे दो बार हलाला के लिए मजबूर किया गया। महिला ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उसके पति ने उसे तीन बार ट्रिपल तलाक दिया और दो बार उसका हलाला उसके ही देवर से कराया गया।
मामला मिल एरिया थाना इलाके के एक गांव का है। यहां की रहने वाली इस महिला ने तीसरी बार ट्रिपल तलाक देने पर बगावत कर दी। तीसरी बार ट्रिपल तलाक के बाद पति अपने बहनोई बुधई से हलाला कराना चाह रहा था। मुस्लिम महिला ने इतना होने के बाद पति का घर छोड़ दिया। मायके पहुंच कर महिला ने सीओ सिटी को पूरी व्यथा बताई। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पीड़ित महिला ने बताया कि उनकी शादी मोहम्मद आरिफ के साथ 2015 में हुई थी। इसके बाद उन्होंने तलाक दे दिया तीन बार. मोहम्मद जाहिद के साथ हलाला कराया। फिर 3 महीने बाद मोहम्मद आरिफ के साथ निकाह हुआ। इसके बाद फिर तलाक दे दिया। दो बार हलाला देवर के साथ कराने के बाद तीसरी बार अब बहनोई के साथ हलाला कराने के लिए फिर कह रहे हैं। हम ने मना कर दिया।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

बेबी फॉर्मूले के विदेशी आपूर्तिकर्ताओं को अपने बाजार में बने रहने में मदद करेगा अमेरिका

ब्लिंकन जी-20 के सम्मेलन में चीन के विदेश मंत्री से मिलेंगे

Assam Flood: पीड़ितों के लिए करण जौहर ने बढ़ाया मदद का हाथ, बाढ़ से जूझ रहे असम के लिए दिया 11 लाख का डोनेशन

पहली छमाही में बीएमडब्ल्यू की कार बिक्री 64.2 प्रतिशत बढ़कर 5,570 इकाई पर