जौनपुर में CM की सुरक्षा में भारी चूक: सपा कार्यकर्ता ‘मुलायम’ ने योगी को दिखाया काला झंडा, पुलिस ने हिरासत में लिया

punjabkesari.in Friday, Sep 09, 2022 - 06:32 PM (IST)

जौनपुर: उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को शुक्रवार को सपा के एक कार्यकर्ता ने काले झंडे दिखाये और विरोध प्रदर्शन कर मुर्दाबाद के नारे लगाए। हालांकि पुलिस ने उसे तत्काल हिरासत में ले लिया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जब स्व. उमानाथ सिंह मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण कर गेट से बाहर अपने काफिले से निकल रहे थे, उस दौरान मुख्यमंत्री की गाड़ी जैसे ही गेट पर पहुंची तभी सपा कार्यकर्ता आशीष यादव 'मुलायम' ने हाथ में काला झंडा लिए आदित्यनाथ-मुर्दाबाद का नारा लगाया। कार्यकर्ता ने मुख्यमंत्री की गाड़ी के समीप पहुंच कर अखिलेश यादव-जिंदाबाद नारे के साथ ही मेडिकल कॉलेज के संचालन में हो रही देरी पर अपने विरोध का इजहार किया। मौके पर खड़ी पुलिस ने तत्काल आशीष को हिरासत में ले लिया।

अपर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह ने बताया कि काला झंडा दिखाने वाले युवक को सम्बंधित थाना सरायख्वाजा पुलिस की हिरासत में रखा गया है। उन्‍होंने कहा कि उससे पूछताछ की जा रही है। अभी इस सम्बंध में कोई मुकदमा पंजीकृत नहीं किया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Mamta Yadav

Recommended News

Related News

static