यूपी में इंसानियत शर्मसारः विधवा महिला के साथ 4 लोगों ने किया गैंगरेप

punjabkesari.in Monday, Dec 02, 2019 - 05:56 PM (IST)

फतेहपुरः उत्तर प्रदेश में जंगलराज जैसा माहौल है। प्रदेश से लगातार रेप और गैंगरेप की खबरें सामने आ रहीं है। संभल, कासगंज और सीतापुर के बाद अब फतेहपुर में हैवानों ने दरिंदगी की दास्तां लिखी है। इंसानियत को शर्मसार करते हुए युवकों ने विधवा महिला के साथ रेप किया। इतने में उनका मन नहीं भरा तो दरिंदों ने महिला से मारपीट भी की। वहीं जब बेबस महिला मामला दर्ज कराने थाने गई तो उसे वहां से भगा दिया गया।

मामला सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र का है। यहां की रहने वाली विधवा महिला ने बताया कि घर पर हम अकेले थे। तभी क्षेत्र के 4 लोग उसके घर आ पहुंचे और उसके साथ जोर जबरदस्ती करने लगे। जिसके बाद उन्होंने महिला के साथ दुष्कर्म किया। महिला के मुताबिक, जब उसने विरोध किया तो युवकों ने महिला के साथ मारपीट की। जिसके चलते उसके शरीर के हिस्सों पर गंभीर चोटें आई हैं। महिला ने बताया कि जब उसने इस घटना की जानकारी थाने में दी तो स्थानीय थाने की पुलिस ने उसकी फ़रियाद नहीं सुनी और थाने से भगा दिया। जिसके बाद वह न्याय के लिए एसपी ऑफिस पहुंची है।

वहीं इस मामले में एडिशनल एसपी चक्रेश मिश्रा ने बताया कि महिला द्वारा इस घटना की तहरीर मिली है। तहरीर के आधार पर इस घटना की जांच की जा रही है। जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी अनुसार आगे की कार्रवाई की जायेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tamanna Bhardwaj

Related News

static