यूपी में फिर हुई मानवता शर्मसार: 5 साल की मासूम से हुआ रेप

punjabkesari.in Friday, Oct 25, 2019 - 04:54 PM (IST)

इटावा: जहां एक तरफ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कन्या-सुकन्या योजना की शुरूआत कर रहे हैं वहीं दूसरी तरफ मासूम बच्चियां दरिंदों द्वारा रेप जैसी घिनौनी घटनाओं का शिकार बन रही हैं। ऐसा ही एक मामला यूपी के इटावा थाना भरथना क्षेत्र के अंतर्गत सराय चौरी गांव में सामने आया है। यहां रिश्तेदारी में घूमने आऐ युवक ने 5 वर्षीय मासूम के साथ बलात्कार कर अपनी हवस का शिकार बना लिया।

जानकारी मुताबिक रेप पीड़िता के पिता ने बताया कि ज्ञान सिंह जरहौली चकरनगर से उसके घर पर घूमने आया था। देर रात ज्ञान सिंह उसकी पांच वर्षीय बेटी को घुमाने के बहाने खेतों पर ले गया और उसकी बेटी के साथ रेप कर दिया। जिसके बाद ज्ञान सिंह उसकी बेटी को खून से लथपथ हालत में खेतों में छोड़कर फरार हो गया।
PunjabKesari
बेटी खेतों में खून से लथपथ अवस्था में मिली: पिता
उन्होंने बताया कि देर रात तक जब ज्ञान सिंह उनकी मासूम बच्ची को लेकर बापस नहीं लौटा तो उन लोगों ने तलाश शुरू कर दी। जिसके बाद उनकी बेटी खेतों में खून से लथपथ अवस्था में पड़ी मिली। बेटी को इस हालत में देखकर उन  लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने मासूम बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसका इलाज चल रहा है।
PunjabKesari
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार: SP
एसपी ग्रामीण ओमवीर सिंह ने बताया कि थाना भरथना क्षेत्र के सराय चौरी गांव में एक 5 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बच्ची को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जिसके बाद पुलिस ने संगीन धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static