पति ने की बेरहमी से पत्नी की हत्या; मुंह में ठूंसा डंडा और कपड़ा...फिर दुपट्टे से गला दबाकर दी दर्दनाक मौत

punjabkesari.in Friday, Mar 21, 2025 - 02:49 PM (IST)

UP News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पर एक नशेड़ी पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। दरिंदे ने अपनी पत्नी के मुंह में पहले कपड़ा और डंडा ठूंस कर उसकी जमकर पिटाई की। इतने से भी उसका मन नहीं भरा तो उसी के दुपट्टे से कस कर उसे मौत के घाट उतार दिया। इस वारदात को अंजाम देने के बाद वह घर से फरार हो गया। परिजनों द्वारा यह मामला दर्ज कराया गया और आरोपी पति समेत तीन के खिलाफ FIR दर्ज कराई गई है। 

दोनों में अक्सर होता था झगड़ा 
जानकारी के मुताबिक, यह घटना बुधवार रात की है। मलवां थाना क्षेत्र के गांव लालपुर निवासी किरन देवी (35) का ललौली थाना क्षेत्र के खटौली गांव निवासी रोहित पटेल से 2016 में विवाह हुआ था। रोहित बीआरसी में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। उसका अपनी पत्नी के साथ अक्सर विवाद होता रहता था। आए दिन दोनों झगड़ा करते रहते थे। बुधवार को भी ऐसा ही कुछ हुआ था। बुधवार रात को करीब 9 बजे उनकी बेटी ऋषिका (6) और भांजा उत्कर्ष (14) खाना खाने के बाद घर के आगे वाले कमरे में सोने चले गए। आरोपी के भांजे ने बताया मामा और मामी दोनों  छत के कमरे में चले गए। दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो रहा था। लेकिन, रोज की तरह ही होने वाला झगड़ा समझकर वह उस रात भी सो गए। 

इस हालत में मिला शव 
बताया जा रहा है कि अगली सुबह महिला का शव घर के पीछे के कमरे से मिला। किरन का शव मुंह के बल पड़ा हुआ था। भांजे उत्कर्ष ने शव देखा और आसपास के लोगों को बुलाया। पड़ोसियों ने पुलिस और किरन के परिजनों को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। महिला के मुंह में कपड़ा और डंडे का टुकड़ा मिला। गले में दुपट्टे से दबाने का निशान और जमीन पर खून था। उससे कुछ दूर पर एक पायल पड़ी थी। डंडे के तीन टुकड़े भी मौके पर मिले। पुलिस ये मान रही है कि महिला के मुंह में डंडा और कपड़ा उसकी आवाज दबाने के लिए ठूंसा गया। 

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस 
इस मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल की। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। मृतका के भाई ने पति और उसकी बहन शीलू और उसके पति शैलेंद्र निवासी खिदिरपुर थाना बिंदकी, ननद पिंकी और उसके पति उमेश निवासी जैनपुर थाना मलवां, ननद पूनम देवी और उसके पति अजीत निवासी उदरौली थाना बिंदकी पर साजिश करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। आसपास के लोगों से पूछताछ की और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Related News

static