पति ने काटा दी पत्नी की नाक, भाई को राखी बांधना चाहती थी महिला... मायके जाने को लेकर दोनों में हुआ था झगड़ा

punjabkesari.in Monday, Aug 19, 2024 - 07:47 PM (IST)

हरदोई: आज भाई-बहन के अटूट प्रेम का त्योहार पूरा देश मना रहा है। दूर-दूर से भाई राखी बंधवाने के लिए बहन के पास जा रहे हैं या बहने भाई के पास। वहीं यूपी के हरदोई जिले में जिले एक महिला ने अपने मायके जाने के लिए पति से बोली लेकिन वह मना कर दिया। इसके बाद दोनों में बहस होने लगी और गुस्साया पति ने पत्नी की नाक काट दिया।  गंभीर हालत में उसे मेडिकल कॉलेज लाया गया, यहां से चिकित्सक ने लखनऊ रेफर कर दिया। 

आपको बता दें कि यह मामला जिले के देहात कोतवाली के ग्राम बनियानी पुरवा कहा है। यहां की रहने वाली अनीता का मायका बेहटा गोकुल में है। सोमवार को रक्षाबंधन का पर्व था। रविवार को वह भाई को राखी बांधने के लिए मायके जाने की बात कह रही थी।  पति राहुल ने मायके जाने से मना कर दिया, जिस पर दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर हाथापाई शुरू हो गई। उसी बीच गुस्साए पति ने दांतों से उसकी नाक काट ली। पत्नी को खून से लथपथ देखकर पति फरार हो गया।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Imran

Related News

static