विवाहिता को प्रेमी से मिलने पर पति ने लगाई रोक:  गुस्साई पत्नी ने पेट्रोल डालकर पति को जलाया, दर्दनाक मौत

punjabkesari.in Tuesday, Aug 09, 2022 - 05:08 PM (IST)

मथुराः उत्तर प्रदेश के मथुरा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पर एक पत्नी ने अपने सोते हुए पति पर पेट्रोल डालकर आग से जला कर हत्या कर दी। जिससे उसका पति 80 प्रतिशत तक आग में झुलस गया था। जिसके चलते आज सुबह उसकी मौत हो गई। इस घटना की जानकारी होने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर महिला आरोपी को हिरासत में ले लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बता दें कि यह मामला कोसीकला कस्बा के मीनानगर गांव का है। यहां पर रहने वाली एक शादीशुदा महिला का किसी और युवक के साथ प्रेम संबंध चल रहा था। जिसका पता चलने पर उसका पति इस बात का विरोध करता था। महिला का अक्सर अपने पति के साथ इस बात पर झगड़ा रहता था। लेकिन महिला पर इस बात का कोई असर नहीं होता था। महिला अपने प्रेमी से मिलने दिल्ली जाना चाहती थी, मगर पति ने उसे मना करते हुए उसके साथ मारपीट की। जिससे महिला काफी गुस्से में आ गई। जब झगड़े के बाद पति अपने बच्चों के साथ कमरे में सो रहा था तो पत्नी ने उस पर पेट्रोल छिड़क कर उसे आग लगा कर जला दिया। जब इस घटना का गांव वालों को पता चला तो उन्होंने पीड़ित को अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस को जानकारी होने पर पुलिस ने आरोपी महिला को भी गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके प्रेमी की भी तलाश जारी है।

मृतक के बेटे ने बताई पूरी घटना
मृतक के बेटे मयंक ने बताया कि मेरे पापा दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी में नौकरी करते थे। इसलिए हम भी उनके साथ दिल्ली में ही रहते थे। उसने बताया कि, हम लोग 2 साल से दिल्ली में रह रहे थे। मम्मी की वहां के रहने वाले एक अंकल से दोस्ती हो गई। पापा इस बात पर गुस्सा करते थे। मम्मी का फोन भी बिजी रहता था। एक बार घर में फोन को लेकर भी झगड़ा हुआ था। इसके बाद पापा ने हम लोगों को वापस गांव भेज दिया। फिर कुछ दिन बाद पापा भी वापस आ गए। वो गांव से रोज दिल्ली जाते थे। यहां पर भी मम्मी किसी से फोन पर बात करती थी। वो दिल्ली जाने के लिए बोलती थी। रविवार देर रात घर में पापा मम्मी में मारपीट हुई थी। पापा हम लोगों को लेकर एक कमरे में सो गए थे। सुबह 7 बजे के करीब हम लोगों की आंख खुली तो सामने पापा जल रहे थे। हम लोगों ने पापा को बचाना चाहा तो मम्मी ने हमें भी धमकाया। धुंआ बढ़ने पर दूसरे कमरे में ले गई। मयंक ने बताया, ''पापा भी कमरे के अंदर से दौड़ते हुए बाहर निकले। उसके बाद वो नीचे गिर गए। वो बचाओ-बचाओ चिल्ला रहे थे। इतनी देर में गांव के लोग भी घर के अंदर आ गए। पूरे गांव में धुंआ फैल गया था। पापा को सब लोग अस्पताल ले गए। वहां से उनको दिल्ली भेज दिया गया था।''

बेटे से सारी जानकारी लेने के बाद पुलिस ने महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया। इसी मामले में जांच कर रहे कोतवाल अनुज राणा ने बताया कि, बेटे का बयान दर्ज किया गया है। गांव वालों के भी बयान लिए गए हैं। एसपी के आने पर मामले में आगे की जांच की जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static