उन्नाव पीड़िता के बारे में मिल रहे समाचारों से आहत हूं: प्रियंका

punjabkesari.in Thursday, Dec 05, 2019 - 06:05 PM (IST)

नई दिल्लीः कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश के उन्नाव में बलात्कार पीड़िता को जलाने की घटना पर गहरा क्षोभ व्यक्त करते हुए कहा है कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था की हालत बहुत खराब है और पीड़िता के बारे में मिल रही खबरों से वह आहत हैं।

वाड्रा ने गुरुवार को ट्वीट किया,‘‘ उन्नाव पीड़िता के स्वास्थ्य को लेकर आ रहे समाचारों से मन आहत है। ईश्वर से प्रार्थना है कि पीड़िता जल्द स्वस्थ हो। कल भाजपा सरकार का बयान था कि उत्तर प्रदेश में सब ठीक है। आज एक बयान और आया, लेकिन लगता है कि कानून-व्यवस्था के बारे में झूठी बयानबाजी तथा झूठा प्रचार करने की जिम्मेदारी मुख्यमंत्री और उत्तर प्रदेश सरकार ने उठा रखी है।''

गौरतलब है कि उन्नाव के बिहार क्षेत्र में आज तड़के कुछ लोगों ने रायबरेली अपने वकील से मिलने जा रही बलात्कार पीड़िता को जिंदा जलाकर मारने का प्रयास किया, जिससे वह करीब 90 प्रतिशल झुलस गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को सरकारी खर्च पर पीड़िता को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने को कहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tamanna Bhardwaj

Related News

static