''तुझे मां बनने लायक नहीं रहने दूंगा...'' लिव-इन पार्टनर ने प्राइवेट पार्ट पर सैनिटाइजर डालकर लगाई आग, फिर तीन दिनों तक करता रहा टॉर्चर

punjabkesari.in Monday, Feb 23, 2026 - 01:07 PM (IST)

UP Desk: प्यार का खौफनाक अंत...हरियाणा के गुरुग्राम से दरिंदगी का रूप कंपा देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर त्रिपुरा से सपने लेकर पढ़ाई करने आई बीएससी बायोटेक द्वितीय वर्ष की छात्रा से उसके लिव-इन पार्टनर ने ऐसी दरिंदगी की, जिसकी वो कल्पना करना भी मुश्किल है। दरिंदे ने तीन दिनों तक बंधक बनाकर अमानवीय यातनाएं दीं। इतना ही नहीं उसने युवती के प्राइवेट पार्ट्स पर सैनिटाइजर डालकर आग लगा दी। 

क्यों की रूप कंपा देने वाली दरिंदगी? 
पीड़िता के मुताबिक, आरोपी उसके चरित्र पर शक करता था जिसके चलते वह आए दिन उससे मारपीट करता था। छात्रा ने गुरुग्राम पुलिस को बताया कि उसके पार्टनर ने उसके प्राइवेट पार्ट्स पर सैनिटाइजर डालकर आग लगा दी। युवती ने आगे दावा किया कि उसके पार्टनर ने उसके सिर पर मेटल की बोतल मारी और फिर उसे दरवाजे और अलमारी पर पटक दिया। 

माँ मुझे बचा लो…”
पीड़िता ने किसी तरह अपनी माँ को फोन कर आपबीती सुनाई। रोते हुए उसने कहा, “माँ मुझे बचा लो… नहीं तो मैं मर जाऊँगी…”। बेटी की हालत भांपते ही माँ ने त्रिपुरा से हरियाणा पुलिस को सूचना दी और गुरुग्राम स्थित पीजी का पता साझा किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर हालत में छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया। पहले उसे गुरुग्राम के एक अस्पताल में ले जाया गया, लेकिन हालत बिगड़ने पर दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया। फिलहाल छात्रा आईसीयू में जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रही है।

आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज
हरियाणा पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है और मामले की जांच जारी है। पीड़िता की माँ ने देश के प्रधानमंत्री और गृह मंत्री से न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने कहा, “मेरी बेटी त्रिपुरा से गुरुग्राम पढ़ने आई थी, उसने अपने भविष्य के सपने देखे थे। लेकिन उसके साथ जो हुआ, उसने हमारी जिंदगी तबाह कर दी। मैं सरकार से हाथ जोड़कर विनती करती हूं कि मेरी बेटी को न्याय मिले और आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए।” यह घटना एक बार फिर ऑनलाइन दोस्ती और सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Related News

static