जमीनी विवाद में दबंगों ने मारी गोली, गंभीर हालत में युवक अस्पताल में भर्ती

punjabkesari.in Sunday, May 22, 2022 - 01:23 PM (IST)

अम्बेडकर नगर: उत्तर प्रदेश के अम्बेडकर नगर जिले में उस समय हड़कंप मच गया जब जमीनी विवाद में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के युवक को गोली मार दी। आनन- फानन में परिजनों ने युवक को जिला अस्पताल पहुंचा। जहां पर उसकी हालत को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने पी जी आई सद्दरपुर रेफर कर दिया जहां पर उसका इलाज चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक मामला अम्बेडकर नगर जिले के अकबरपुर कोतवाली के चंदन पुर  गांव की  है। जहां पर जमीनी विवाद में दबंगों ने हमला बोल दिया। जिससे युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां पर उसकी हालत को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने पीजीआई  सद्दरपुर रेफर कर दिया।  जहां पर युवक का इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने बताया कि युवक से शरीर से छेदती हुई गोली बाहर निकल गई है। युवक का इलाज चल हा है। कोतवाली पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन कर दिया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार जेल भेज दिया जाएगा।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Related News

static