बदायूं में प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र, कहा- अपने एजेंडे लेकर जनता के बीच जाएं

punjabkesari.in Friday, May 05, 2023 - 03:17 PM (IST)

बदायूं (राहुल सक्सेना): उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी आज बदायूं पहुंचे। जहां उन्होंने शहर के कृष्णा लॉन में एक कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने बदायूं में दूसरे चरण में यानी 11 मई को नगर निकाय चुनाव के लिए होने वाली वोटिंग के लिए कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया।

PunjabKesari

बता दें कि, कार्यकर्ता सम्मेलन के बाद भूपेंद्र चौधरी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि, उत्तर प्रदेश में दो चरणों में नगर निकाय के चुनाव प्रस्तावित हैं। 4 मई को प्रथम चरण के चुनाव संपन्न हो चुके हैं। बदायूं में भी दूसरे चरण में 11 मई को चुनाव होना है। सभी कार्यकर्ताओं के बीच में इसी के लिए मैंने तैयारियों की समीक्षा की है। मुझे लगता है यहां संगठन के लोगों ने जिस प्रकार की तैयारियां की हैं, आगामी 11 मई को हम अधिकांश नगर पंचायत और नगरपालिकाएं जीतने जा रहे हैं।

PunjabKesari

हम अपने एजेंडे को लेकर जनता के बीच जाएंगेः भूपेंद्र चौधरी
4 मई को हुए कम वोटिंग प्रतिशत को लेकर उन्होंने कहा कि, बड़ी बनावट के जो शहर हैं उन में मतदान का प्रतिशत कम रहा है संगठन के स्तर पर हम इस पर चर्चा कर रहे हैं कि, हमें और व्यापक स्तर पर लोगों के बीच में जाना चाहिए। हम अपने एजेंडे को लेकर जनता के बीच जाएंगे निश्चित रूप से हम लोगों को सफलता मिलेगी। बागी प्रत्याशियों को लेकर उन्होंने कहा कि, कुछ लोग घोषित प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। उनके खिलाफ लगातार निष्कासन की कार्रवाई की जा रही है।

PunjabKesari

हम मोदी जी पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएंगेः भूपेंद्र चौधरी
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी अपने सारे कार्यक्रम तथा चुनाव में कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी रखती है। हम अपने एजेंडे के साथ जनता के बीच में जा रहे हैं तथा बहुत गंभीरता से इस चुनाव को लड़ रहे हैं। आगामी लोकसभा चुनाव में इसी रिपोर्ट कार्ड को लेकर जनता के बीच जाएंगे और मोदी जी पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Related News

static