बुलंदशहर में किसान को घर से बुलाकर ले गए साथ, गला रेतकर की हत्या; फिर तालाब में फेंका शव

punjabkesari.in Saturday, Dec 16, 2023 - 04:08 PM (IST)

UP Crime News: उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां पर नरसेना थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम जलालपुर में देर रात वृद्ध किसान को उसके घर से बुलाकर गला रेत कर हत्या कर दी गई। इसके बाद उसके शव को तालाब में फेंक दिया। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और मामले की जांच शुरु कर दी।

PunjabKesari
मामले की जानकारी देते हुए सीओ भास्कर मिश्रा ने बताया कि नरसेना थाना क्षेत्र के ग्राम जलालपुर मे 65 वर्षीय किसान नत्थू पुत्र छिददा को शुक्रवार की देर रात एक अज्ञात व्यक्ति ने उसके घर पहुंच कर आवाज दी तथा अपने साथ ले गया। जब किसान काफी देर तक वापस नहीं लौटा तो उसके परिजनों ने रात को ही खोजबीन शुरू कर दी। शनिवार की सुबह उसका शव गांव के एक तालाब में पड़ा मिला। मृतक किसान की गला रेत व सिर में चोट मार कर हत्या की गई है। सीओ ने बताया कि मृतक के शव का पंचनामा भर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है तथा हत्या के कारणों की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ेंः 4 बच्चों की मां ने देर रात प्रेमी को मिलने बुलाया, फिर चाकू से काटा प्राइवेट पार्ट...दर्द से तड़पता रहा युवक
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक महिला ने घर मिलने आए प्रेमी का प्राइवेट पार्ट काट दिया। युवक दर्द में जोर-जोर से कराहने लग गया। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए  मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि अभी तक इस मामले में पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Related News

static