पूर्वी UP की 14 सीटों के लिए आज शाम थम जाएगा चुनाव प्रचार

punjabkesari.in Friday, May 10, 2019 - 11:30 AM (IST)

लखनऊः लोकसभा चुनाव में पूर्वी उत्तर प्रदेश की आजमगढ़, इलाहाबाद और सुल्तानपुर समेत 14 सीटों पर छठे चरण के मतदान के लिए चुनाव प्रचार अभियान शुक्रवार शाम को थम जाएगा। इन 14 सीटों पर 12 मई को मतदान होगा। बढ़ता तापमान और तेज रफ्तार से चल रही लू इस सीटों पर चुनाव प्रचार में चुनौती बनकर खड़ी है।

सपा-बसपा गठबंधन, कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। सभी राजनीति दल मतदाताओं को लुभाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। इस चरण में केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी (सुल्तानपुर), समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव (आजमगढ़) और प्रदेश की कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी (इलाहाबाद) के अपना भाग्य आजमा रहे है।

भोजपुरी अभिनेता दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ, आजमगढ़ से अखिलेश यादव के खिलाफ भाजपा के उम्मीदवार हैं, जबकि कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी के खिलाफ सुल्तानपुर से डॉ. संजय सिंह को मैदान में उतारा है।  

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ruby

Recommended News

Related News

static