फिरोजाबाद में शराब के नशे में पिता ने बेटे को मारी गोली: मां की पिटाई रोकने गया था बेटा, कंधे में गोली लगने से हालत गंभीर

punjabkesari.in Monday, Apr 07, 2025 - 11:52 PM (IST)

Firozabad News: उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद जनपद के थाना जसराना क्षेत्र में सोमवार को एक शराबी पति द्वारा पत्नी ‌की मारपीट और प्रताड़ना के मामले में बीच बचाव को आए बेटे पर पिता ने गोली से फायर कर दिया, जिससे बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया।

आक्रोशित पिता ने अवैध तमंचे से बेटे पर फायर किया
बता दें कि थाना जसराना क्षेत्र के नगला हरी सिंह निवासी पूरन सिह अपनी पत्नी दर्शन देवी के बीच घर में विवाद हो रहा था इसी दौरान पूरन पत्नी को गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगा। यह सब देख बेटे ने दोनों को समझा कर मामले को शांत करने का प्रयास किया तभी आक्रोशित पूरन ने अवैध तमंचे से बेटे पर फायर कर दिया। गोली पुष्पेंद्र के कंधे में लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी पिता मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायल पुष्पेंद्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस आरोपी पिता की तलाश में जुटी
पुलिस ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। पुलिस आरोपी पिता की तलाश कर रही है। बेटे से भी घटना को लेकर जानकारी की गई है। बेटे ने भी यही बताया है कि तमंचे से उसके पिता ने ही उस पर गोली चलाई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mamta Yadav

Related News

static