ससुरालवालों ने महिला को पिटाई के बाद पिलाया तेजाब, हालत गंभीर

punjabkesari.in Monday, Aug 19, 2019 - 12:12 PM (IST)

हाथरसः उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से दिलदहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां ससुराल वालों ने महिला के साथ पहले मारपीट की, जिसके बाद महिला को तेजाब पिला दिया। तेजाब पीने के बाद के महिला की हालत खराब हो गई। महिला को अस्पताल भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानिए क्या है मामला?
मामला कोतवाली मुरसान क्षेत्र के गांव बिचपुरी का है। यहां के निवासी चरनजीत और दलजीत की शादी पांच साल पहले इगलास थाना क्षेत्र के गांव पहाड़ीपुर निवासी दो सगी बहनों मनीषा और साधना के साथ हुई थी। आरोप है कि कुछ दिनों तक तो सब कुछ ठीक-ठाक चला, लेकिन अब दोनों भाई दोनों बहनों के साथ आए दिन मारपीट करते हैं। रविवार को भी साधना के साथ उसके पति दलजीत ने मारपीट की।

महिला को पिलाया तेजाब
बताया जा रहा है कि इस दौरान उसे टॉयलेट में डालने वाला तेजाब पिला दिया गया। इस बात की सूचना आस-पास के लोगों ने साधना के मायके के लोगों को दे दी। जिसके बाद मायके वालों ने महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां महिला की गंभीर हालत को देखते हुए उसे लीगढ़ रेफर कर दिया गया।

क्या कहना है पुलिस का
इस बारे में एसएचओ सत्यप्रकाश का कहना है कि दोनों पति पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद महिला ने टॉयलेट क्लीनर पी लिया है। अभी इस संबंध में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। अगर तहरीर मिलती है तो उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static