आगरा मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा, 4 की मौत समेत 8 गंभीर रूप से घायल

punjabkesari.in Thursday, Jan 28, 2021 - 02:12 PM (IST)

यूपी डेस्क: मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के पचौर थाना क्षेत्र में आज तड़के हुए सड़क हादसे में एक जीप में सवार चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए। पुलिस सूत्रों के अनुसार आगरा मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर पचौर और सारंगपुर के बीच उदनखेड़ी के पास एक जीप किसी अन्य बड़े वाहन (संभवत: ट्राले) से टकरा गई। इस वजह से जीप बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी और उसमें सवार चार पुरुषों की मृत्यु हो गई।

पुलिस ने बताया कि आठ घायलों में से दो को इलाज के लिए इंदौर भेजा गया है। शेष छह को इलाज के लिए आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। सूत्रों ने बताया कि जीप में सवार व्यक्ति उत्तरप्रदेश के बताए गए हैं। सभी की पहचान की जा रही है। वहीं उस वाहन की भी तलाश की जा रही है, जिससे जीप की टक्कर हुई है। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दुर्घटना पर दुख जताते हुए दिवंगत यात्रियों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने घायलों के बेहतर तरीके से इलाज की व्यवस्था करने के निर्देश भी प्रशासन को दिए हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ramkesh

Recommended News

Related News

static