तुर्की पर भारत का व्यापारिक प्रहार!, फल विक्रेताओं ने सेब का किया बहिष्कार, कहा- पाकिस्तान का साथ देने वाले ‘गद्दार’ को सबक सिखाएंगे

punjabkesari.in Wednesday, May 14, 2025 - 05:48 PM (IST)

लखनऊ: भारत- पाकिस्तान के बीच बिगड़े हालात में पाकिस्तान का समर्थन करने पर तुर्की को भारी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल, पुणे सहित देश के सेब व्यापारियों ने  तुर्की से सेब खरीदना बंद कर दिया है और अब हिमाचल, उत्तराखंड, ईरान और अन्य जगहों से सेब आयात कर रहे हैं। व्यापरियों ने देश भक्ति की भावना दिखते हुए तुर्की को बड़ा व्यापारियक झटका दे दिया है। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के साहिबाबाद सब्जी मंडी के फल विक्रेताओं ने तुर्की के सेबों का बहिष्कार किया है. उनका कहना है दुश्मन देश का साथ देने वालों से वो सेब नहीं खरीदेंगे। 

पुणे के फल बाजार में इसका असर साफ दिखने लगा है। व्यापारियों और ग्राहकों ने तुर्की के सेब न खरीदने का फैसला किया है। अब बाजारों में तुर्की के सेब नहीं दिख रहे हैं और ग्राहक भी इन्हें लेने से साफ मना कर रहे हैं। उनका कहना है कि जो देश भारत का विरोध करता है, उससे व्यापार नहीं करना चाहिए।

हर साल होता था 1000 करोड़ से ज्यादा का कारोबार
पुणे में तुर्की के सेबों का सालाना कारोबार करीब 1000 से 1200 करोड़ रुपए का होता था, लेकिन इस बहिष्कार की वजह से व्यापार पर बड़ा असर पड़ रहा है। फल व्यापारियों का कहना है कि यह केवल व्यापार नहीं, बल्कि देशभक्ति का सवाल है।

अब हिमाचल, उत्तराखंड और ईरान से आ रहे सेब
APMC (कृषि उपज मंडी समिति) के सेब कारोबारी सुयोग झेंडे ने बताया कि उन्होंने तुर्की से सेब मंगाना बंद कर दिया है। अब सेब हिमाचल, उत्तराखंड और ईरान से खरीदे जा रहे हैं। यह फैसला सेना और सरकार के समर्थन में लिया गया है।

ग्राहकों का भी समर्थन
एक अन्य व्यापारी ने कहा कि तुर्की के सेबों की मांग में 50% से ज्यादा की गिरावट आई है। ग्राहक अब पूछते हैं – "ये तुर्की का सेब तो नहीं है न?" स्थानीय लोगों का कहना है कि हमारे पास भारतीय सेब के अच्छे विकल्प हैं, तो हम दुश्मन देश से सामान क्यों लें?

तुर्की की अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा असर
भारत में तुर्की के सामान का बहिष्कार बढ़ता जा रहा है। व्यापारियों का मानना है कि भारत एक बड़ा बाजार है और अगर भारतीय ग्राहक तुर्की के उत्पाद नहीं लेंगे, तो इसका असर सीधे तुर्की की अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा।

  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Related News

static