भारत न कभी हिंदू राष्ट्र था, न हिंदू राष्ट्र है और न कभी हिंदू राष्ट्र बनेगा- शफीकुर्रहमान बर्क

punjabkesari.in Thursday, Feb 16, 2023 - 06:37 PM (IST)

संभल (मुजम्मिल दानिश) : जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद गिरी के बुधवार को इस्लाम को लेकर दिए गए बयान पर पलटवार करते हुए संभल से समाजवादी पार्टी के सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने कहा कि जब वह इस्लाम को जानते नहीं है तो फिर ऐसे बयान क्यों दे रहे है। पहले वह इस्लाम को समझे और कुरान को पढ़े। उन्हें इस्लाम के मुतालिक कोई बयान देने का हक हासिल नहीं है। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भारत को हिंदू राष्ट्र व सनातन को भारत की आत्मा बताने पर कहा कि भारत कभी इतिहास में भी हिंदू राष्ट्र नहीं था और न अभी है और न आगे कभी होगा।

PunjabKesari

जो इस्लाम को नहीं जानते उन्हें बोलने का हक नहीं
उत्तर प्रदेश के संभल में बुधवार को पहुंचे जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद गीरी ने इस्लाम धर्म पर सवालिया निशान खड़ा करते हुए बयान दिया था। जिस पर आज सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने पलटवार किया है। बर्क ने कहा कि उन्होंने वह जो बयान दे कर गए है। इससे मालूम होता है कि वह इस्लाम को जानते नहीं है। पहले वह इस्लाम को समझे और कुरान को पढ़े। इस्लाम के मुतालिक कोई फतवा देने का उनको हक हासिल नहीं है। कुरान शरीफ आसमानी किताब है। न कि किसी इंसान के द्वारा लिखी गई है। इस्लाम अल्लाह का मजहब है। इस्लाम किसी के दबाव से नहीं बना।

PunjabKesari

योगी जी हमारे अच्छे दोस्त
शफीकुर्रहमान बर्क ने कहा कि योगी जी हमारे अच्छे दोस्त है। हम 4 मर्तबा सदन के सदस्य रहे है। उनसे इस तरह की बचकानी बातों का उम्मीद नहीं किया जा सकता। यह बात उनको भी पता है कि इस्लाम किसी की बुराई नहीं करता है। इस्लाम अल्लाह का पैगाम देता है। हर मुल्क में इस्लाम मौजूद है। जिससे सभी देश को शिफा मिलता है, इस्लाम प्यार बांटता है न कि नफरत।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prashant Tiwari

Recommended News

Related News

static