मुसलमानों को गाली देने से भारत हिंदू राष्ट्र नहीं बनेगा, खुद को सुधारें हिंदू...'' धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की दो टूक, देखिए वीडियो

punjabkesari.in Saturday, Jan 31, 2026 - 02:15 PM (IST)

बांदा: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का एक दिवसीय दौरा काफी चर्चा में रहा। भाजपा सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी के बुलावे पर वे खुरहंड पहुंचे। यहां विधायक के आवास पर धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने हिंदू समाज को संदेश देते हुए कहा कि किसी दूसरे धर्म को गाली देने से भारत हिंदू राष्ट्र नहीं बन सकता। इसके लिए हिंदुओं को पहले अपनी कुरीतियों को सुधारना होगा।

'जब तक समाज अपनी कमजोरियों को नहीं सुधारेगा...'
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि जब तक समाज अपनी कमजोरियों को नहीं सुधारेगा, तब तक देश सही दिशा में आगे नहीं बढ़ पाएगा। हिंदू राष्ट्र की सोच को साकार करने के लिए आत्मचिंतन जरूरी है। अपने संबोधन में उन्होंने समाज में शांति बनाए रखने की बात कही। उन्होंने कहा कि सभी धर्मों और समाजों की अपनी परंपराएं और नियम होते हैं। बिना किसी धर्म का नाम लिए उन्होंने तलाक की प्रक्रिया का उदाहरण दिया और समझाया कि हर समाज में कानून अलग-अलग तरीके से काम करता है। उन्होंने कहा कि यह किसी की अच्छाई या बुराई का सवाल नहीं है, बल्कि सभी को कानून का पालन करना चाहिए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि नियमों में रहोगे तो फायदे में रहोगे, वरना परेशानियां बढ़ेंगी।

भगवान पर पूरा विश्वास रखने की सीख
धर्म और आस्था पर बोलते हुए पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि भगवान पर पूरा भरोसा होना चाहिए। आधा भरोसा करके फिर शिकायत करना गलत है। सच्चे मन से विश्वास रखने वाले व्यक्ति का भरोसा कभी नहीं टूटता। उन्होंने कहा कि उनका काम लोगों तक पहुंचना है, लेकिन बिगड़ी बनाना भगवान का काम है। इंसान को सब कुछ भगवान पर छोड़ देना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि भगवान से चीजें मांगने के बजाय भगवान को ही मांगना चाहिए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Related News

static