CM Yogi से मिलीं अर्जुन अवॉर्डी शीतल देवी और महिला तीरंदाजी टीम, प्रदेश के मुखिया ने पीठ थपथपाकर  बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

punjabkesari.in Sunday, Mar 01, 2026 - 11:17 AM (IST)

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भारतीय महिला तीरंदाजी टीम की सदस्यों ने शनिवार को मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में राष्ट्रीय महिला तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। इसमें देश की अनेक नामचीन खिलाड़ी हिस्सा ले रही हैं। 

शनिवार को मुलाकात के दौरान पैरा-तीरंदाज और अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित शीतल देवी समेत सभी खिलाड़ियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को स्मृति चिह्न प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने पेरिस ओलम्पिक में अपने पैर से निशाना लगाकर पदक जीतने वाली इस महान खिलाड़ी का उत्साहवर्धन किया। मुख्यमंत्री ने टीम की अन्य खिलाड़ियों का भी सम्मान किया। 

यह भी पढ़ें : अब घर बैठे कर सकेंगे बांके बिहारी के साक्षात दर्शन! Live Telecast के ये हैं लिंक, यहां देखें आरती..... 

मथुरा : उच्चतम न्यायालय द्वारा ठाकुर बांके बिहारी मंदिर के कुशल प्रबंधन के लिए इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश की अगुवाई में गठित की गई उच्चाधिकारी प्राप्त प्रबंधन समिति सरलता एवं सुगमता से श्रद्धालुओं को ठाकुर जी के दर्शन कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। समिति द्वारा पिछली बैठकों में लिए गए निर्णयों के अनुसार तय की गई एजेंसी द्वारा 27 फरवरी से ठाकुर जी के दर्शनों का सीधा प्रसारण शुरू कर दिया गया है।श्रद्धालुओं ने शुक्रवार को न केवल सुबह व शाम की ठाकुरजी की राजभोग व शयनभोग आरती आदि विभिन्न सेवाओं के ऑनलाइन दर्शन किए, बल्कि अपराह्न एक बजे से रंगभरनी एकादशी पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित रंगीली होली का सीधा प्रसारण भी देखा...... पढ़ें पूरी खबर .... 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Purnima Singh

Related News

static