UP विधानसभा में तैनात दरोगा ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, मौत

punjabkesari.in Thursday, Mar 04, 2021 - 04:38 PM (IST)

लखनऊः उत्तर प्रदेश विधानसभा के पास SI दरोगा निर्मल चौबे ने खुद की सर्विस रिवॉल्वर से गोली मारकर अपनी जिंदगी खत्म कर ली। बंथरा थाने में तैनात दरोगा की विधानसभा पर ही ड्यूटी लगी थी। जानकारी के अनुसार उनकी दिमागी स्थिति सही नहीं थी। उनका इलाज भी चल रहा था। 

बता दें कि गेट नंबर 7 के पास अचानक गोली चलने से हड़कंप मच गया। जहां पार्किंग में सर्विस रिवॉल्वर से दरोगा ने खुद को गोली मार ली। घायल दारोगा को सिविल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी मौत हो गई। वहीं इस कांड के बाद स्थल पर बड़ी संख्या में पुलिस बल जुट गई है। हालांकि पुलिस को अभी तक ये नहीं पता चला है कि दरोगा ने खुद को गोली क्यों मारी।

जानकारी के मुताबिक वह बनारस के रहने वाले थे चिनहट में उनका मकान था। इसके साथ ही दरोगा की दिमागी हालत ठीक नहीं थी, उनका इलाज चल रहा था।  मिल रही सूचना के मुताबिक दरोगा के पास से सुसाइट नोट बरामद किया गया। घटना की जानकारी मिलते ही संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था नवीन अरोड़ा श्यामाप्रसाद मुखर्जी सिविल हॉस्पिटल पहुंचे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Moulshree Tripathi

Recommended News

Related News

static