लखनऊ में बनेगी अंतर्राष्ट्रीय स्तर की निशानेबाजी अकादमी

punjabkesari.in Sunday, Oct 07, 2018 - 05:23 PM (IST)

लखनऊः अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर निशानेबाजों के लगातार अच्छे प्रदर्शन को देखते हुए उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त अंतर्राष्ट्रीय निशनेबाजी अकादमी का निर्माण करने का फैसला किया गया है। इसके लिए प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। 

उत्तर प्रदेश के खेल मंत्री चेतन चौहान ने बताया कि लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के ठीक सामने स्थित नगर निगम के शूटिंग रेंज को ‘हाई एक्सीलेंस शूटिंग एकेडमी’ में तब्दील किया जाएगा। राज्य में अपनी तरह की यह पहली अकादमी प्रदेश के निशानेबाजों के लिए बहुत मददगार साबित होगी।

उन्होंने कहा कि भारत ने हाल में एशियाई खेलों और राष्ट्रमंडल खेलों की निशानेबाजी स्पर्धाओं में कुल 5 पदक जीते हैं। हम चाहते हैं कि यूपी से अंतर्राष्ट्रीय स्तर के निशानेबाज निकलकर पूरी दुनिया में धाक जमाएं। नगर निगम ने हवाई अड्डे के ठीक सामने एक शूटिंग रेंज बनाया है। हालांकि, यह वर्ष 2008 से बेकार पड़ा हुआ है। सरकार उसका अधिग्रहण करना चाहती है। इसके लिए प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और पत्रावली शासन के समक्ष है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Deepika Rajput

Recommended News

Related News

static