झगड़े में बीच-बचाव करना बुजुर्ग को पड़ा भारी, मिली दर्दनाक मौत; खेलते समय बच्चों में हुआ था विवाद

punjabkesari.in Friday, Dec 08, 2023 - 04:51 PM (IST)

Badaun Crime News: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में बच्चों के बीच झगड़े के बाद उपजे विवाद में बीच-बचाव करने गए 65 वर्षीय एक बुजुर्ग को लाठी डंडों से पीटा गया। जिससे इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। घटना की सूचना पाकर मौके पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

PunjabKesari

विवाद सुलझाने गए बुजुर्ग पर 3 लोगों ने लाठी डंडों से किया था हमला
घटना जिले के कहजरतपुर थानाक्षेत्र के असफपुर गांव की है। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि बृहस्पतिवार की रात गांव में खेलते समय बच्चों में विवाद हो गया। जिसके बाद दो समूह से लोग आमने-सामने आ गए और लाठी डंडों से एक दूसरे पर हमला कर दिया। पुलिस के अनुसार इस बीच, बुजुर्ग रामशरण विवाद हल करने गए लेकिन उन पर तीन लोगों ने लाठी से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

PunjabKesari

ये भी पढ़ें....
- Gorakhpur: 'बेटी को बेचा नहीं था शादी की थी...अब फंसाना चाहती है', सामने आया मां का बयान
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय ने अवैध कब्जा धारकों के खिलाफ शुरू किया अभियान

PunjabKesari

मृतक बुजुर्ग के भाई की तहरीर पर मामला दर्ज
स्थानीय पुलिस की मदद से उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां शुक्रवार को इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। मृतक के भाई की तहरीर पर मामला दर्ज किया गया है और तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman Kaur

Related News

static