जबरन खिलाया गोमांस, गैंगरेप, धर्म परिवर्तन का दबाव ; हाथ में कलावा, माथे पर तिलक, इकरार ने राज बन हिन्दू महिला पर ढाया जुल्म

punjabkesari.in Tuesday, May 06, 2025 - 06:39 PM (IST)

Moradabad News : उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक मुस्लिम युवक ने झूठ बोलकर युवती से शादी रचाई। इसके बाद उसने युवती पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया। उसे जबरन गो मांस खिलाया। इतना ही नहीं युवक ने नीचता की सभी हदों को पार करते हुए अपने भाईयों से युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म करवाया। पीड़िता ने इसकी शिकायत दर्ज कर न्याय की गुहार लगाई है। 

तफ्सील से जानें पूरा मामला 
मिली जानकारी के अनुसार, पूरा मामला मझोला थाना क्षेत्र का है। यहां की निवासी एक महिला ने हिंदू युवा वाहिनी के पदाधिकारियों के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। उसने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उसके साथ धोखा हुआ है। एक युवक ने झूठ बोलकर उससे शादी कर ली और फिर उसका धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश की। उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म भी किया गया।

झूठ बोलकर की शादी 
पीड़ित महिला ने बताया कि ये उसकी दूसरी शादी थी। कुछ साल पहले उसके पति की मौत हो चुकी है। उसके दो बेटे भी हैं। 2022 में उसकी मुलाकात एक युवक से हुई। उसने अपना नाम राज ठाकुर बताया। राज ठाकुर से महिला की दोस्ती हो गई, उसने शादी का प्रस्ताव रखा। पीड़िता ने बताया कि बच्चे के बारे में सोचकर उसने शादी करने का प्रस्ताव स्वीकार कर लिया। दोनों की शादी हो गई और किराए के मकान में रहने लगे। काफी दबाव बनाने के बाद युवक उसे अपने गांव लेकर गया। यहां पर जाकर महिला को उसकी सच्चाई पता चली। 

आरोपी के भाइयों ने किया दुष्कर्म 
पीड़िता ने बताया कि युवक गांव भोजपुर के पीपलसाना का रहने वाला है। वह जब युवक के साथ वहां गई तो पता चला कि युवक मुस्लिम है और उसका नाम इकरार है। उसने खुद को हिंदू बताकर धोखे से शादी की। उसने बताया कि इसके बाद आरोपी युवक और उसके परिजन उसे जबरन मांस खिलाते थे और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने लगे। आरोपी के भाइयों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्चों के सिर पर तमंचा तान दिया। महिला की शिकायत के बाद एसएसपी ने मझोला पुलिस को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Purnima Singh

Related News

static