जगदीप धनखड़ ने उपराष्ट्रपति पद की ली शपथ, राज्यपाल आनंदीबेन और CM योगी हुए शामिल

punjabkesari.in Thursday, Aug 11, 2022 - 11:49 AM (IST)

लखनऊ: पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल जगदीप धनखड़ आज दोपहर 12.30 बजे उप राष्ट्रपति पद की शपथ ले ली है। दोपहर में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन राष्ट्रपति भवन में हुआ। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जगदीप धनखड़ को उपराष्ट्रपति पद की शपथ दिलाई। इस शपथ ग्रहण समारोह में यूपी की राज्यपाल आंनदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल हुए। 

बता दें कि जगदीप धनखड़ देश के 14वें उपराष्ट्रपति बने हैं। उन्हें उपराष्‍ट्रपत‍ि के चुनाव में 528 वोट मिले थे। विपक्ष की उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा को 182 वोट मिले थे और 15 वोट अवैध पाए गए। इस तरह धनखड़ ने  विपक्षी उम्मीदवार को 346 मतों से पराजित किया है, उन्हें 74.36 प्रतिशत वोट मिला।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जगदीप धनखड़ को उपराष्ट्रपति पद की शपथ दिलाएंगी। धनखड़ किसान परिवार से आते हैं। उनके पिता गोकुल चंद्र धनखड़ खेती करते थे। धनखड़ पेशे से वकील हैं। जाने-माने वकीलों में इनके नाम आता है। वह पहले पश्चिम बंगाल के राज्यपाल थे। बीजेपी के उम्मीदवार बनाए जाने के बाद उन्होंने राज्यपाल के पद से इस्तीफा दे दिया था। 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static