देश की जनता 'सुशासन' चाहती है, इसलिए तीसरी बार मोदी जी को PM बनना है, बुलंदशहर में बोले CM Yogi

punjabkesari.in Thursday, Apr 18, 2024 - 02:24 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बुलंदशहर दौरे पर पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनका का भव्य स्वागत किया। कायताओं और समर्थको ने जय श्री राम के ने नारे लागए। इसके बाद सीएम ने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान सीएम ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पहले गरीबों का हक नहीं मिलता था, लेकिन आज बिना भेद भाव के सभी को इसका हक मिला रहा है। उन्होंने 2014 में से पहले लोगों चिंता था कि  भारत का क्या होगा। देश की सीमाएं सुरक्षित नहीं थी किसान असुरक्षित था। उन्होंने कहा पीएम मोदी के नेतुत्व में देश की सीमाएं सुरक्षित हैं। आज धारा 370 को समाप्त कर एक देश एक विधान लागू करने का काम किया है। 

देश की जनता 'सुशासन' चाहती है, 'समृद्धि' चाहती है, 'सुरक्षा' चाहती है, इसीलिए मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प ले चुकी है... https://t.co/QC6A8jK1PT

— Yogi Adityanath (मोदी का परिवार) (@myogiadityanath) April 18, 2024

 

उन्होंने कहा कि भाजपा सकार गरीबों की मदद कर रही है। आज गरीबों का फ्री में इलाज हो रहा है। नया भारत विकसित हो रहा है। आप ने अयोध्या में भब्य तरीके से भगवान राम का तिलक होते आप ने देखा। क्या कांग्रेस पार्टी इस कार्य को कर पाती?  उन्होंने कहा कि वह लोग दंगा करा कर लोगों को बाटना चाहते थे।  आप पीएम मोदी को तीसरी बार प्रधान मंत्री बनाने के लिए महेश शर्मा को भारी मतों से जिताएं। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि आप को सिर्फ कमल का निशान देखना होगा। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static