जल निगम भर्ती घोटाला: आजम खान की आज लखनऊ के CBI कोर्ट में हुई पेशी, तय नहीं हो पाए आरोप
punjabkesari.in Thursday, May 12, 2022 - 12:26 PM (IST)

सीतापुर: सपा नेता आजम खान को कड़ी सुरक्षा के बीच लखनऊ सीबीआई कोर्ट में पेश किया। जल निगम भर्ती बोर्ड घोटाले में सुनवाई पूरी हो गई है। सुनवाई के दौरान आज़म खान पर आरोप तय नहीं हो पाए हैं। जिसके बाद आजम खान लखनऊ कोर्ट से सीतापुर जेल रवाना हुए हैं। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आजम खान को लखनऊ से सीतापुर जेल ले जाया गया।
अखिलेश यादव की सरकार के कार्यकाल में दौरान जल निगम में भर्ती घोटाले में आजम खां आरोपित हैं और इस घोटाले की जांच सीबीआइ कर रही है। आजम खान समाजवादी पार्टी की सरकार में जल निगम के अध्यक्ष थे। उनके कार्यकाल के दौरान जल निगम में सहायक अभियंता, अवर अभियंता, क्लर्क, आशुलिपिक समेत 1300 पदों पर भर्ती हुई थी जिसमें तमाम अनियमितताओं के साथ ही व्यक्ति विशेष को लाभ पहुंचाने के आरोप लगे थे।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

रक्षा सचिव ने तमिलनाडु में नौसेना के वायु स्टेशन का दौरा किया

नयी शिक्षा नीति ‘गेम-चेंजर’, देश की शिक्षा व्यवस्था में लाएगी यह बड़ा बदलाव : मंत्री

कोरोना वायरस: उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 1,11,711 हुई

राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में CM जयराम ने रखा HP सरकार का रिपोर्ट कार्ड, विस चुनावों को लेकर बनी रणनीति