जनविश्वास यात्रा: नड्डा ने कहा- ये नई सपा नहीं हैं, ये वहीं सपा है
punjabkesari.in Sunday, Dec 19, 2021 - 03:22 PM (IST)

अम्बेडकरनगर: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी आज जनविश्वास यात्रा की शुरुआत 6 अलग- अलग जगहों से की है, जिसका कमान पार्टी के शीर्ष नेताओं के हाथ में सौंपा गया है। वहीं, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इस यात्रा की शुभारंभ अम्बेडकर नगर से किया। इस दौरान उन्होंने जनता को संबोधन करते हुए विपक्ष पर हमलावर होते दिखें। नड्डा ने कहा ये नई सपा नहीं हैं ये वहीं सपा है। सपा सरकार में भ्रष्टाचार हुआ, दुराचार हुआ।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि ये जन विश्वास यात्रा 6 स्थानों से प्रारम्भ होकर 403 विधानसभा से निकलेगी और करीब 4 करोड़ नागरिकों के साथ सीधा संवाद करते हुए जनता का विश्वास प्राप्त करेगी। उन्होंने कहा कि जहां भाजपा का कार्यकर्ता एकत्र होता है, वो जनसैलाब में परिवर्तित हो जाता है। ऐसा ही नजारा आज मथुरा, झांसी, बिजनौर, बलिया और गाजीपुर में भी है।
उन्होंने कहा कि हम समर्पित भाव से लोगों की सेवा करते हैं। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, ये सिर्फ भाजपा के नेतृत्व में ही संभव है। बाकी किसी और राजनीतिक पार्टी ये कभी भी संभव नहीं है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

ब्लिंकन जी-20 के सम्मेलन में चीन के विदेश मंत्री से मिलेंगे

Assam Flood: पीड़ितों के लिए करण जौहर ने बढ़ाया मदद का हाथ, बाढ़ से जूझ रहे असम के लिए दिया 11 लाख का डोनेशन

शिमला: भारी बारिश के बाद एनएच-5 अवरुद्ध, मलबा हटाने का काम जारी: अधिकारी

प्रोड्यूसर से रंगदारी मांगने के मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार